‘बी वांट टू फ्लाई’ कार्यशाला का आयोजन 10 जून को
विभिन्न विधाओं में निखारी जाएंगी बच्चों की प्रतिभाएं

कोंच/जालौन। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की गर्ल्स पावर विंग से जुड़ी बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा निखारने को लेकर सामूहिक रूप से हुंकार भरते हुए ‘बी वांट टू फ्लाई’ का नारा दिया है। नई बस्ती तिराहा स्थित स्कूल में कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की गर्ल्स पावर विंग की एक आवश्यक बैठक आगामी चतुर्थ कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के सिलसिले में आहूत की गई जिसमें तय किया गया कि फेस्टिवल के दूसरे चरण के अंतर्गत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 जून से सुबह 8:30 बजे से निःशुल्क ‘बी वांट टू फ्लाई’ कार्यशाला का आयोजन स्थानीय संयोग मिलन (नई बस्ती) में किया जाएगा। इसमें कत्थक, मेहंदी, क्राफ्ट, क्लासिकल डांस, मेकअप, लेखन, इवेंट मैनेजमेंट, एंकरिंग आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला के उपरांत चयनित प्रतिभाओं को चतुर्थ कोंच फिल्म फेस्टिवल में प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि फिल्म फेस्टिवल के प्रथम चरण के तहत 7 जून से आयोजित होने वाले ‘मेरी बैठक मेरा मंच सूत्र’ के तहत प्रस्तुति समारोह में कोंच के अलावा अन्य शहरों से भी प्रतिभाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। बैठक में फेस्टिवल के संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने फेस्टिवल के उदेश्यों सहित विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोमल कुशवाहा, निशा, श्रद्धा कुशवाहा, राफिया सुल्ताना, आशी द्विवेदी, महक गुप्ता, मुस्कान उदैनिया, खुशी राजपूत, तपस्या गुप्ता, रिया श्रीवास, सना परवीन, तान्या गुर्जर, हनी कुशवाहा, प्रिंसी राठौर, मोहिनी राजपूत, रिंकी राठौर, ऋषभ, परवीन, इकरा खान, सानिया, सूफिया, आयत, लायबा नूर, कामिनी वर्मा, कंचन, हुमैरा खान, फलक आरा, साक्षी वर्मा, मिनी लंबरदार, मुस्कान बानो, शिवकांती कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, प्रिंसी कुशवाहा, सपना राजपूत, शची रिछारिया आदि उपस्थित रहे।



