उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
इकलौते बेटा को खोजने की माँ ने पुलिस से लगाई गुहार

कोंच/जालौन। जिस मां का इकलौता बेटा लापता हो गया हो उस मां की तकलीफ का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उस मां ने आर्त स्वर में पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है।
कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी शारदा पत्नी कैलाशचंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह अपने 32 वर्षीय इकलौते बेटे आलोक के साथ यहां घर पर रहती है। गुजरी 1 मार्च की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे उसका बेटा काम पर जाने की बात कहकर घर से बाहर कहीं निकला था जो अब तक वापस घर नहीं लौटा है। वह मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गया है। सभी जगह खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। शारदा ने बेटे के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी कराए जाने की गुहार लगाई है।