उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

प्रदेश की भाजपा सरकार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा : फरीद अहमद

उरई। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के निर्देश पर हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जालौन के संगठन प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में आए संगठन के प्रदेश सचिव फरीद अहमद के प्रथम बार जनपद आगमन पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष कुंवर पृथ्वी सिंह यादव ने दर्जनों गाड़ियों के साथ कालपी के यमुना पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश सचिव ने जिला कार्यकारिणी की सर्किट हाउस कालपी में समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के उपरांत कालपी विधानसभा के ग्राम इमलिया बुजुर्ग में समीक्षा बैठक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फरीद अहमद का फूल माला लादकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी युवाओं को एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को 2022 में सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। हर यूथ कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है दिन प्रतिदिन अत्याचार लूट चोरी डकैती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं सरकार इन सभी पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। जिला अध्यक्ष पृथ्वी यादव ने कहा की विधानसभा कालपी के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों से हमारा निवेदन है कि वह घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं। जिससे जनता इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने का काम करें। इस अवसर पर जिला महासचिव मयंक जाटव, जिला उपाध्यक्ष विशाल, नौमान अहमद, धीरेन्द्र एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button