नगर निकाय चुनाव को लेकर कालपी में भाजपाईयों ने निकली बाईक रैली
कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा) भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई कालपी द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिवस मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर में मतदाताओं से जनसंपर्क कर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।
शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई के द्वारा मोटर जनसंपर्क रैली नगर में निकाली गई जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय व भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा करके मोटरसाइकिल जनसंपर्क यात्रा रवाना की गई। जोकि नगर के मुख्य बाजार टरननगंज, खोवा मंडी, भीतर बाजार, इलाहाबाद बैंक, तरीबुल्दा, रेलवे स्टेशन, लंका मीनार, बजरिया, कोतवाली कालपी, दुर्गा मंदिर, एमएसबी इंटर कॉलेज, हरीगंज चौराहा, काली देवी मंदिर, एकलव्य विद्यालय, श्री दरवाजा, देवेंद्र बेलदार के दरवाजे से होते हुए उदपुरा चौराहा नई बस्ती होते हुयय आनंदी देवी मन्दिर सेवा समिति होते हुए बाईपास से खानकाह शरीफ चौराहा मुन्ना फुल पावर होते हुए पुनः कार्यालय में समाप्त हुई इस दौरान जोश में भरे कार्यकर्ता योगी मोदी जय श्री राम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जय घोष के नारे लगा रहे थे तथा डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकित सिंह, अमरदीप पाण्डेय, दिनेश चौधरी,जगत सिंह यादव, बाबू सिंह यादव, सुनील गुप्ता सभासद, सौरभ गुप्ता, संजय सोनकर, सत्येंद्र सिंह चौहान, हर्षित खन्ना, भारत सिंह यादव, सुबोध द्विवेदी, अमन श्रीवास्तव, अंकुर द्विवेदी, कमल सोनी, अरविंद सोनी, नितिन सोनी, अवधेश तिवारी, वैभव विश्नोई, मोहन शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिल रैली में लोग मौजूद रहे।