उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस चालक ने अकेले ही की मदद

कोंच (पीडी रिछारिया) एक गर्भवती महिला ने सरकारी एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। उक्त एंबुलेंस में चालक के साथ एक भी विभागीय कर्मी नहीं था और चालक ने अकेले ही प्रसव के दौरान मदद की जिसकी सराहना की जा रही है। नदीगांव क्षेत्र के ग्राम भकरौल निवासी सुनील कुमार की गर्भवती पत्नी ज्योति को रविवार की देर रात करीब साढ़े 9 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद के लिए फोन किया। जिसके बाद एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0830 का चालक दर्शन सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गया और प्रसव पीड़ा से कराह रही ज्योति व उसके कुछ परिजनों को सीएचसी नदीगांव ले जाने के लिए चल पड़ा। रास्ते में ही ज्योति का प्रसव हो गया जिसको लेकर चालक दर्शन सिंह ने सूझबूझ का परिचय देकर ज्योति व उसकी नवजात बच्ची की मदद की। चालक के इस कार्य की सराहना की जा रही है। उक्त सरकारी एंबुलेंस में चालक के अलावा एक भी विभागीय कर्मी नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button