उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरलखनऊ

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

लखनऊनितिन अग्रवाल की माता स्वर्गीय रीता अग्रवाल की 6वीं पुण्यतिथि पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर के उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ के सानिध्य में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र के साथ इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की टीम भी उपस्थिति रह कर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोती नगर के उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने गाय की एक प्रतिमा भेंट की। सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है हम रक्तदान कर किसी की जान को बचा सकते हैं इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती हैं बल्कि 24 घंटे में कहीं ज्यादा रक्त बनता है शरीर भी स्वस्थ रहता है।

रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है रक्तदान से तीन लोगों का जीवन बचाता है ऐसे श्रेष्ठ कार्य के लिए युवक-युवतियों से रक्तदान करने की अपील किया। सोसाइटी के सदस्य एवं नगर के समाजसेवियों सहित एवं अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। ब्लड डोनेशन अधिकारी ने बताया की सोसायटी द्वारा 15 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य, नितेश अग्रवाल, कार्तिका माथुर, कार्यालय सचिव, शिवाकांत मिश्रा आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button