उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

कोंच। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को सरोजिनी नायडू पार्क में मनाई गई।
कांग्रेस के निवर्तमान नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संयोजित जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, तदोपरांत पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने पूर्व पीएम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश में संचार क्रांति लाने का काम किया जो अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में  नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, आजादउद्दीन, सभासद अनिल पटैरिया, श्रीनारायण दीक्षित, गुड्डू अवस्थी, जफर बाबूजी, विनोद कुशवाहा, छोटेलाल अहिरवार, कासिम मंसूरी, वीरेंद्र कुमार सोनी, रामनरेश त्रिपाठी एड, रामकिशोर पुरोहित, अजय बरार, नंदकुमार तिवारी, रोहिताश पुरोहित, अशोक, छुट्टन शर्मा, सिराज अहमद, सभासद शकील अहमद, सभासद जाहिद, रज्जाक अंसारी, बबलू शर्मा, राजू वैद, अरुण उपाध्याय, बबलू दुवे, अनिल राठौर, अमित झा, अरमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button