सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों पर शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) सावन के आखिरी सोमवार में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बम बम भोले के जयकारों से पूरा नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र गुंजायमान था। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की आराधना की। तो वहीँ सावन के पवित्र महीने में शिवजी का अभिषेक तथा पूजा आराधना भक्तों द्वारा विशेष रूप से की गई। सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
सुबह से ही शिव मंदिरों में घंटी, घडियालो, शंख की ध्वनि गूंज रही थी तथा भक्तों के बम बम भोले के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। नगर के नर्मदेश्वर महादेव औरैया रोड पेट्रोल पंप स्थित शिव जी का मंदिर, गोविंदेश्वर मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के खनुआ में बने शिवालय मंदिर, कैथ, लहचुरा, रनवा, देवरी, छानी आदि सभी गांव में शिव मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। आज पूरे दिन शिव मंदिरों पर बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों द्वारा शिव की आराधना की जा रही थी। बेल पत्री, रोली, चंदन, धतूरा आदि से शिव जी का पूजन अर्चन किया गया। तो वही शिव भक्तों द्वारा शिव अर्चन तथा अभिषेक किया गया। गंगा जल, दूध, दही, शहद आदि से शिव जी का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात पूजन हवन कर अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगी गई। सावन के पवित्र महीने में आखिरी सोमवार होने पर लोगों ने बड़ी श्रद्धा और भाव से शिव की आराधना की।