उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नमामि गंगे के तहत 2024 तक हर घर नल योजना हो जाएगी पूरी : स्वतंत्रदेव सिंह

कोंच (पीडी रिछारिया) सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने माना कि 2022 के अंत तक इस योजना को पूरा करना था लेकिन यहां काम की गति धीमी होने के कारण यह संभव नहीं लग रहा है। इस बाबत वह संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से काम की गति धीमी होने के कारणों का पता लगाएंगे। शक्ति पीठों के दर्शन करने के बाद यह बात उन्होंने पत्रकारों से कही।
योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन करने के बाद जालौन की बैरागढ़ में मां शारदा और सैदनगर में रक्तदंतिका व अक्षरा देवी पीठ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपने मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें हर घर नल योजना के कार्य में तेजी लाने और पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए सभी नागरिकों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों को भरने का कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा जिससे गांव में लोगों व मवेशियों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को जनपद जालौन पहुंचे जहां उन्होंने शारदा शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम और सैदनगर में अक्षरा व रक्तदंतिका देवी पीठ में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
सीएम योगी के बाद सबसे ज्यादा मंत्रालय संभालने वाले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने देवी मां के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की जनता के लिए 24 घंटे समर्पित है और इसी उद्देश्य से 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर उसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नवरात्रि के अवसर पर वह हर साल बैरागढ़ धाम और मां रक्तदंतिका शक्तिपीठ के दर्शन करने आते हैं। यह देवी मां की ही कृपा है कि भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें यह निर्देशित किया गया कि केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के कार्य में तेजी लाई जाए जिससे 2022 के अंत तक लोगों को पानी की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जा सके साथ ही 2024 पूरे प्रदेश में हर घर नल योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कर दिया जाएगा। बुंदेलखंड में पानी की उपलब्धता की कमी न हो इसके लिए हर घर नल योजना कारगर साबित होगी और गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है तालाबों को शत प्रतिशत भर दिया जाए जिससे जानवर और ग्रामीणों के लिए पानी की कमी न रहे। साथ ही किसानों के लिए नहर के अंतिम छोर तक पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों को रूपरेखा तैयार कर उसे क्रियान्वित करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button