उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

रूस और यूक्रेन का इतिहास बता टीम ने जीती प्रतियोगिता

उरई। अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में टीमें गठित कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें कालेज के मेधावी विद्यार्थियों को हिस्सेदारी का मौका मिला। टीम ए और बी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। दोनों टीमों के प्रतिभागियों को प्राचार्य की ओर से सम्मानित किया गया।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सोवियत संघ के गठन, विघटन और रूसी क्रांति से सम्बंधित ज्यादातर प्रश्न पूछे गए। इसके अतिरिक्त यूक्रेन सोवियत संघ से कब अलग हुआ ? उसने अपना संविधान कब बनाया और स्टालिन तथा लेनिन की भूमिका अतीत काल में कैसी रही ? इस विषय पर भी प्रश्न पूछे गए। कुल 20 प्रश्नों में टीम ए और टीम बी ने इतिहास और वर्तमान के संकट पर अपनी मेधा का बेहतर प्रयास किया। दोनों टीमों ने 14- 14 अंक पाकर बराबरी की। टीम सी और डी पिछड़ गई। स्टालिन द्वारा देश से निर्वासित किये क्रीमियाई तातार को लेकर टीम ए की ओर से सटीक उत्तर दिया गया। प्रीति और रोशनी ने बताया कि 1944 में करीब दो लाख तातारों को स्टालिन द्वारा साइबेरिया व मध्य एशिया के लिए निर्वासित कर दिया गया था। छात्रा रेनुका और ज्योति ने बताया कि नौंवी सदी में कीवियाई रूस की स्थापना हुई थी। इसकी स्थापना नोवगोरोद के द्वारा हुई थी। परीक्षा के बाद सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश द्विवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कई कठिन सवालों के जवाब देकर प्रभाव छोड़ा। इस मौके पर डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. अक्षरा द्विवेदी, रामकुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button