गुरु वंदन और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षक हित, संगठन की भावी कार्ययोजना और शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद इकाई जालौन के तत्वावधान में रविवार को आर्यन पब्लिक स्कूल, उरई में संगठन की बैठक, गुरु वंदन कार्यक्रम एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम व्यास, लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के संस्थापक सदस्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
संगठन की भावी कार्ययोजना पर हुआ मंथन –
बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सत्र 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक सम्मान को समर्पित गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान –
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रदीप सिंह चौहान, बद्री प्रसाद झा, वीरेंद्र सिंह चौहान, शकील अहमद एवं मुन्नी देवी को मुख्य अतिथि राजाराम व्यास द्वारा शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह चौहान एवं बद्री प्रसाद झा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे संगठन के प्रति उपलब्ध और समर्पित रहेंगे।
बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं –
मुख्य अतिथि राजाराम व्यास ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं और शिक्षक जिस प्रकार उन्हें गढ़ता है, उनका व्यक्तित्व उसी दिशा में विकसित होता है। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन के कार्यों और विचारधारा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जहां शिक्षकों का दायित्व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, वहीं शिक्षकों को संतुष्ट एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी –
प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और भावी पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, एडेड संवर्ग के संगठन मंत्री विकास कुमार सहित विभिन्न विकासखंडों एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समारोह में अखिलेश खरे, राजेंद्र यादव, राजा सिंह यादव, सरला कुशवाहा, मुहम्मद अय्यूब, रियायत बेग, इनाम उल्ला अंसारी, राज देवर, विनय मिश्रा, शारिक अंसारी, सत्यपाल, उमेश कुमार, हिमांशु पुरवार, रामराजा सिंह जादौन, कल्पना बाजपेयी, रीनू पाल, सरोज गुप्ता, रिजवान परवीन, दीपिका चौहान, उपासना गुर्जर, नाज बानो, कमर नयाब गौरी, संगीता वर्मा, अमिता शाक्यवार, नईमा बानो, सुनील कुमार निरंजन, अनुज भदौरिया, अरविंद निरंजन, अभिषेक पुरवार, विजय तिवारी, छुन्ना प्रसाद, अमित यादव, आलोक गुप्ता, कृष्ण कुमार, अनुराग याज्ञिक, शेख इस्हाक, कप्तान सिंह, पवन सोनी, कृष्णगोपाल सिंह, खालिद, जितेंद्र श्रीवास्तव, बृजेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र सिंह चौहान, बनवारी लाल, पवन वर्मा, हरी सिंह, हरेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, ज्ञानेंद्र मोहन सिंह, मलखान सिंह, अमित कुमार, इंदल सिंह, राजेंद्र पाल निरंजन, रामशंकर, शिवेंद्र सिंह एवं सौरभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। अंत में अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



