उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अपने मताधिकार का प्रयोग करना भारत के हर एक नागरिक की अहम जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

उरई। मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दयानंद वैदिक कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कॉलेज की बालिकाओं व एनसीसी कैडेट्स के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओ की सहभागिता बढ़ाये जाने हेतु सभी उपस्थित कालेज शिक्षिकाओं व छात्राओं का आवाहन किया। उन्होंने मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाली सभी छात्राएं मतदाता बने और लोकतंत्र को मजबूत करें। मताधिकार का प्रयोग करना भारत के हर एक नागरिक की जिम्मेदारी भी है, जिससे राज्य और देश का नेतृत्व करने वाले एक कुशल प्रशासक का चुनाव हो सके। इसलिए मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित युवा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भागीदारी निभाकर मतदाता बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button