कालपी में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष अनीस राजा का हुआ जोरदार स्वागत

कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा एड० का कालपी यमुना पुल के अलावा नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंगलवार की शाम 4 बजे कानपुर की ओर से उरई जिला मुख्यालय जाते समय समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा एड० का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान नगर प्रमारी अजीत सिंह यादव नगर अध्यक्ष अजमत खान, समर सिंह गुड्डू, अमर सिंह चन्देल, प्रशांत शुक्ला, मलखान सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, रामू महाराज, श्याम सिंह यादव आदि बड़ी सख्यां में लोग मौजूद थे। इसके उपरांत कालपी गार्डन में अजहर बाबा के नेतृत्व में गुलाब यादव, आशुतोष यादव आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में सैफ अली के नेतृत्व में मुन्ना फुलपावर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।