प्रदेश में समाजवादी सरकार बनानी है तो हमें हर बूथ को मजबूत करना होगा : व्यास जी

उरई/जालौन। मिशन संविधान बचाओं यात्रा लेकर जनपद मुख्यालय पर आये समाजवादी पार्टी अनुसूचित जन-जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्यास जी गोंड़ का सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि ने अपने समाज के सैकड़ों लोगों के फूल मालाएं पहनाकर सपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने की। जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जीवन वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ का पुलंदा है जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव जो कहते है वह जनता के बीच में पहुंच कर कर दिखाते है। इससे पूर्व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ब्यास जी गोंड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त दिखाई दे रही है। इस सरकार में छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है। आतंक और भय का माहौल व्याप्त है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ मजबूत करने का काम करेंगे तो निश्चित ही प्रदेश में 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने भी कहा कि अगर बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा इसलिए सभी लोग बूथ पर नये मतदाताओं को बढाने का काम करे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं उरई विधानसभा क्षेत्र से प्रवल दावेदार जीवन वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, भानू प्रताप राजपूत, संजू कठेरिया जिला पंचायत सदस्य सिकरी राजा, अजय योगा महाराज जिलाध्यक्ष सपा मजदूर सभा, संतोष कोरी जीनू, दयाशंकर वर्मा पूर्व एवं विधानसभा उरई से प्रवल दावेदार, हिमांशु खरकिया जिला प्रतिनिधि मजदूर सभा, मनोज यादव, अनूप वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, मानसिंह वर्मा, आलोक महान, कयूम करीमी, दिनेश बाल्मीकि, सचिन भारती, गुलाब सिंह जाटव सहित दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।