उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
भाजपा सरकार में सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा तक नहीं मिल पा रही : अभिषेक मिश्रा


बुंदेलखंड भ्रमण करते हुए पूर्व कैबिनेट अभिषेक मिश्रा तथा उनके साथ में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण प्रदीप तिवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, वीरपाल सिंह दादी, तेजप्रताप सिंह कुठौंद ब्लाक के न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल मदनेपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके स्कूल प्रबंधक अरुण कुमार तिवारी, आशीष द्विवेदी, हरिओम अवस्थी, उमेश यादव, सुरेश याज्ञिक, विष्णुअवतार शुक्ला, शेषनारायण अग्निहोत्री, पवन शुक्ला, कपिल सक्सेना, मनोज तिवारी, अनूप मिश्रा, राजकिशोर शुक्ला, दिनेश दुबे, सुनील तिवारी, दीनबंधु पांडेय, प्रेमप्रकाश तिवारी आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद दूसरे चरण में भैयन तिवारी तथा उनके सहयोगीगणों मदन दुहौलिया, पवन शर्मा, मानवेंद्र सेंगर आदि लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।