जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी का कालपी नगर में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा)। जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी का प्रथम नगर आगमन पर कालपी में कई स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ तथा पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मां वनखण्डी देवी शक्ति में माथा टेका।
जनपद में हाल ही में सम्पन्न हुये जिला पंचायत चुनांव में ऐतिहासिक विजय पताका फहराने वाले पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी का प्रथम नगर आगम पर बुधवार की दोपहर ढाई बजे के करीब साजन ढाबा में मुहम्मद इशरार व बाबू साजन ढाबा तथा परबेज कुरैशी ने भगवान गणेश जी की चांदी की प्रतिमा देकर व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद नगर के अमलतास तिराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में असलम टेंगन ने भगवान कृष्ण का स्वरूप भेट कर ढोल नगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद काफिले के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां वनखण्डी देवी शक्ति में माथा टेका तथा महन्त जमुनादास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया तथा इसके उपरांत विधायक जनसम्पर्क कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जायेगा तथा सभी कार्यकर्ता 2022 में पुनः प्रदेश में भगवा पताका फहराने के लिये जी जान से जुट जाने का आवाह्न किया तथा सतेन्द्र सिंह चौहान के आवास पर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ० अरूण मैहरोत्रा, प्रलुब्य निरंजन, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह चौहान, राकेश पुरवार, सुनील गुप्ता, आशीष चतुर्वेदी, गिरिजाकान्त बुधौलिया, उदय प्रताप सिंह, ऐजाज चिस्ती, अवधेश तिवारी, हर्षित पुरवार, कोमल सिंह, सुरजीत सिंह, राजेन्द्र साहू, सन्दीप साहू, कन्हैया मिश्रा, गब्बदे बाल्मीकि, धर्मेंद्र गुप्ता, सन्तोष राठौर, सुन्नी तिवारी, मर्हिष सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।