इटावा सांसद रमाशंकर कठेरिया का कालपी में हुआ भव्य स्वागत

कालपी। भारतीय जनता पार्टी के इटावा सांसद पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 रमाशंकर कठेरिया का बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार द्वारा कालपी यमुना पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।
मंगलवार की सुबह कालपी व उरई में आयोजित पार्टी संगठन की बैठक में शिरकत करने के लिये आये इटावा सांसद पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ० राम शंकर कठेरिया का भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना व जिला महामंत्री दिलीप दुबे व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत सिंह चौहान व भाजयुमो के नगर अध्यक्ष हर्षित पुरवार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत सिंह चौहान के मछली ठेका में पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होनें मुलाकात की तथा संगठन के बारे में व बाढ़ को लेकर चर्चा की। इस दौरान डॉ० रमा शंकर कठेरिया ने एक भेट वार्ता में कहा कि 2022 में एक बार उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तथा पूरे प्रदेश में 2017 से भी अच्छा माहौल है। उत्तर प्रदेश में हजारों वर्ष पुराना अयोध्या में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लाल के भव्य मन्दिर निर्माण की सारी बाधाओं को केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने दूर करके दिखाया है तथा भव्य मन्दिर का निर्माण चालू है। उन्होंने कहा कि इस देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जोकि अन्तिम छोर में खड़े हुये व्यक्ति के विकास की बात सोचती है तथा सभी जाति और धर्म व सम्प्रदाय के लिये कार्य करती है। इसके उपरांत उन्होंने विजय श्री गेस्टहाउस में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया तथा 2022 के विधानसभा चुनांव की जीत का मंथन किया। बैठक को मुख्य अतिथि डॉ० राम शंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डा0 अरूण मैहरोत्रा, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जिला महामंत्री दिलीप दुबे ने सम्बोधित किया तथा बैठक का संचालन अमित पाण्डेय नगर अध्यक्ष ने किया।