व्यापारी हितों की समस्याओं का निस्तारण होगी हमारी पहली प्राथमिकता : मुकुंद मिश्रा

उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नगर आगमन पर व्यापारियों द्वारा शहर के राठ रोड स्थित बैंकेट हाल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया तथा सदस्यता अभियान में एकत्रित की गयी एक लाख रुपये धनराशि की थैली भेंट की। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पाण्डेय, युवा चेयरमैन राजीव आनंद, रामकिशोर शुक्ला सहित अन्य प्रदेशीय नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा हमेशा की जायेगी तथा व्यापारियों के संघर्ष में प्रदेश नेतृत्व हर संभव साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने जनपद के व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो सम्मान यहां पर मिला है ऐसा सम्मान पहली बार देखने को मिला है।
कार्यक्रम का समापन प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ ने व्यापारियों को बधाई देते हुए किया। नवनियुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विनोद सोनी जोजो फ्लेक्स, विजय बाजपेई, प्रदीप गुप्ता, हरिओम शिवहरे, व्यापारी नेता यूसुफ अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रेमचंद्र अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, बलवीर सोनी, जीतू यादव, मनोज पोरवाल, शिवम गुप्ता, रिंकू महाराज, विजय गुप्ता राखी कम्प्यूटर, लल्ला पोपलर, महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रीति बंसल, राजू सरदार सहित आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।