उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

सपा की मासिक बैठक 6 को जिला कार्यालय पर – वेद प्रकाश

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 6 जनवरी दिन शनिवार को सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड पर सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उक्त बात की जानकारी देते हुए सपा जिला कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि सपा की मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं एवं पार्टी की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जायेगी बैठक में किसानों के आंदोलन और भाजपा सरकार द्वारा लाये गये तीनों किसान विरोधी बिलों को वापस लिए जाने पर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने जिला कमेटी के पदाधिकारियों, नगर अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्षों, महिला संगठन के पदाधिकारियों के अलावा सपा कार्यकर्ताओं से 6 फरवरी दिन शनिवार को 11 बजे सपा कार्यालय में होने वाली बैठक में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button