कोंच/जालौन। जनपद जालौन के कोच तहसील के अंतर्गत कैलिया क्षेत्र के ग्राम व्यौनाराजा निवासी आलोक राठौर को ब्रदर्स फ़ॉर हेल्प अगेंस्ट इनसिक्योरिटी संगठन का प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर केंद्रीय कार्य समिति की अनुमति से उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाया गया। साथ ही संगठन ने जिलाध्यक्ष के रूप में अंसार खान को बनाया गया। उपरोक्त मनोनयन की जानकारी केंद्रीय महासचिव जय कृष्ण यादव ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र यादव के निर्देश पर आप लोगों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा की जाती है कि संगठन के विचारो और नीतियों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने एवं सशक्त समाज के निर्माण में और संस्कृति के संरक्षण में अपनी अदभुत संगठनित क्षमता का प्रदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।