उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

छात्राओं ने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में देखे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल

कोंच (पीडी रिछारिया)। मंडी परिसर में शिशु कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं के एक दिनी टूर में कई ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर उन स्थानों के बारे में ज्ञान अर्जित किया।
संस्था प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष ब्रजमोहन तिवारी, प्रबंधक डॉ. दिलीप अग्रवाल आदि के सुझाव पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दुवे के निर्देशन में विद्यालय का एक दिवसीय देश दर्शन यात्रा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ जिसमें स्कूल की छात्राओं ने सीमावर्ती मध्यप्रदेश में अवस्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा में भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए एवं वहां के ऐतिहासिक स्थलों शीशमहल, रानीमहल, लक्ष्मी मंदिर आदि प्राचीन स्थल देखे। इसके साथ ही झांसी में महारानी झांसी लक्ष्मीबाई का किला देखा। छात्राओं ने उत्सुकता से सभी जगहों के बाबत अपने साथ गए शिक्षक वर्ग से जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दुवे ने कहा, शिक्षा के साथ साथ देश दुनिया के बारे में जानना भी जरूरी है ताकि ज्ञान कोष की वृद्धि होती रहे। इस दौरान प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, ज्योति गुप्ता, शैलेंद्र यादव, विवेक तिवारी, पंकज वाजपेयी, राजीव राठौर, नीरज पचौरी के साथ लगभग साठ छात्राओं ने देश दर्शन यात्रा में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button