उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

धूमधाम से निकली कुलभूषण महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती की शोभायात्रा

उरई/जालौन। उरई नगर में खंगार समाज की विशाल शोभा यात्रा का आयोजन समाज के युवा राष्ट्रीय नेता ओंकार ठाकुर के संयोजन में निकाली गयी शोभायात्रा।
ओंकार ठाकुर के निवास (रामकुटी) से निकली शोभा यात्रा को समाज के एक निर्धन विकलांग व्यक्ति राजू ने रवाना किया। बाईक रैली में सैकड़ों बाइकें व चार पहिया वाहनों ने भाग लिया। शोभा यात्रा जिलापरिषद जेल रोड कोंच बस स्टैंड झांसी चुंगी माहिल तालाब घंटाघर मच्छर चौराहा अंबेडकर चौराहा कालपी बस स्टैंड मंशापूर्ण मंदिर से निकलकर रामकुटी पर ही समाप्त हुयी। शोभायात्रा पर बाजार के व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प बर्षा की शोभा यात्रा में हज़ारों लोग सम्मिलित हुये कार्यक्रम में जालौन उरई गोहन बंगरा रामपुरा हनुमंतपुरा कूडा खुटैला नरी तजपुरा सोनी नदीगॉव एट इगुई चाकी धमसैनी चुर्खी डकोर कालपी रूरा नूरपुर सहित अन्य गॉवों के समाज बंधु उपस्थित रहे। राघव बंगरा, रामरूप ईगुई, हुकुम, छोटू गोहन, शैलेन्द, राहुल वीर सिंह, नृपत, रामू , संतसिंह, नरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button