उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की कॉशन मनी शुल्क वापस न करने एवं मानक पूरे न होने का लगाया आरोप

उरई/जालौनगुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं छात्रों की समस्या को लेकर जिला जालौन के मुख्यालय उरई में स्थित कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें छात्र नेताओं द्वारा बताया गया कि रामसेवक सक्सेना मेमोरियल महाविद्यालय मदनपुर कुठौंद में डीएलएड विभाग सभी छात्र छात्राओं से कॉशन मनी के रूप में पांच पांच हजार रुपये लिया जोकि सिक्योरिटी शुल्क के रूप लिया जाता है और जैसे ही डीएलएड का सत्र समाप्त हो जाता है वैसे ही कॉशन मनी का शुल्क छात्र/छात्राओं को वापस कर दिया जाता है। लेकिन उक्त विद्यालय प्रशासन से छात्रों ने सत्र समाप्त होने के बाद कॉशन मनी वापस करने की बात रखी तो विद्यालय प्राचार्य व प्रबंधक ने शुल्क देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विद्यालय से सम्बन्धित छात्रों ने विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में अपना विषय रखा तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संगठन मंत्री ने विद्यालय में जाकर छात्रों के हित की बात कही तो वहां विद्यालय के प्रबंधक और स्टाफ द्वारा अभद्रता की गई। साथ यह भी बताया कि स्नातक के छात्रों से पूरा शुल्क जमा करने का दबाव दिया जाता है जबकि कोविड-19 को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सूचना जारी की गई जब से विद्यालय खुलेंगे तभी से शुल्क लिया जाएगा। लेकिन विद्यालय में पूरा शुल्क जमा करने का दवाब दिया जाता साथ ही विद्यालय में दुर्व्यवहार किया जाता है। जबकि उक्त विद्यालय में सुविधाओं के नाम पर न ही फर्नीचर, पंखा, शौचालय है और न स्वच्छता और न ही किसी आकस्मिक दुर्घटना से निपटने के लिए को यंत्र है। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने शिकायत पत्र के माध्यम से विद्यालय के ऊपर सख्त कार्रवाई की माँग की अगर उनकी माँग पूरी नहीं होगी तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उक्त सम्बन्ध में आंदोलन करने को विवश हो जायेगी। इस दौरान विभाग सह संयोजक निर्मल तिवारी जिला सह संयोजक चित्रांशु सिंह जिला एस एफ एस प्रमुख अभय दुबे जिला एसएफडी प्रदत्त बाजपेई जिला ईएबीवीपी आर्यन राजपूत प्रांत कार्यकारिणी अंकित मिश्रा तहसील संयोजक सत्यम द्विवेदी नगर मंत्री आकाश दीक्षित नगर एसएफडी विशाल द्विवेदी यशवीर संस्कार गुप्ता सागर वर्मा आयुष मयंक आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button