उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव को लेकर स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक

उरई/जालौनजिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद जालौन के उरई शहर में स्थित रायबहादुर सुरेन्द्र नारायण सिंह निरंजन बालिका जू0हा0 स्कूल पटेल नगर में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों जैसे दहेज उत्पीड़न कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न घरेलू हिंसा, बाल विवाह, अनैतिक व्यापार पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। किशोरियों एवं महिलाओं के साथ दहेज प्रथा अनैतिक व्यवहार दहेज प्रथा अधिनियम, घरेलू हिंसा महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम महिलाओं बालिकाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 1098,181, 112 एवं महिला कल्याण विभाग में चल रही समस्त योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में जानकारी एवं गुड टच बैड टच’ के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी एवं विद्यालय की अध्यापिका शारदा, आकांक्षा व बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button