डीएम व एसपी की अध्यक्षता में कालपी में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का किया गया आयोजन
4 शिकायतों में से मात्र 3 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन थाना कोतवाली कालपी में आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियो की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की शिकायतों का तत्परता के साथ निस्तारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आम जनता की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादियो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। आज दिन शनिवार को सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 4 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



