उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
कालपी में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

कालपी (योगेश द्विवेदी) गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर दुर्गा मंदिर चौराहे में भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिव वीर भदौरिया का प्रथम नगर आगमन पर दुर्गा मंदिर चौराहे में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षित पुरवार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उन्होंने पुनः 2022 में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा राम अनुग्रह सिंह राजावत, लकी त्रिपाठी, आदर्श सोनकिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, सत्येंद्र सिंह, कोमल ठाकुर, संदीप साहू, संदीप ठाकुर, अतुल चौहान, विकास दुबे, सुरजीत सिंह, मयंक श्रीवास, महर्षि सैनी, सौरभ यादव, अंकित गुप्ता, किशन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।