उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

राजनैतिक षड़यंत्र के चलते मेरा शस्त्र लाइसेंस रद्द किया गया : हिमांशु ठाकुर

उरई। शहर के मोहल्ला कुईया रोड स्थित इंदिरा नगर में अपने आवास पर छात्र सभा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पांचवीं बार छात्र सभा जिला अध्यक्ष बने हिमांशु ठाकुर रूपापुर ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अपराध बिना कुछ किए मुझे राजनीतिक शिकार बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि 7 माह पहले शहर में हुए समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किसान आंदोलन में मैं जेल गया था जिस को आधार बनाकर प्रशासन ने मेरा शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला पंचायत चुनाव की वजह से जिला प्रशासन ने उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जबकि किसान आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार के क्रियाकलापों के खिलाफ यदि कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं या इसी प्रकार राजनीतिक षड्यंत्रों का शिकार बना दिया जाता है इसके तहत उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहां की मेरे शस्त्र लाइसेंस से आज तक कोई भी ना ही आपराधिक घटना घटी है ना ही किसी घटना में मेरे शस्त्र लाइसेंस का उपयोग किया गया लेकिन फिर भी प्रशासन ने मेरा शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया जो कि एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के प्रति यह सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना आवाज उठाना लोकतंत्र का हिस्सा होता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मेरा शस्त्र लाइसेंस बहाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button