अपराधउत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अवैध गांजे के साथ कुठौंद पुलिस ने एक को पकड़ा

कुठौंद/जालौन। जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जालौन एवं थानाध्यक्ष कुठौंद के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब के संबंध में अभियान के मद्देनजर लगातार चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति एवं गिरफ्तारी क्रियाशील एलबीडब्ल्यू संदिग्ध अपराधी की धरपकड़ अभियान के तहत 20 जुलाई 2021 को कुठौंद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सुमित पाठक पुत्र स्वर्गीय रघुराज पाठक निवासी ग्राम शेखपुर बुजुर्ग थाना कुठौंद उम्र लगभग 32 वर्ष को एक झोले में 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ बालिका बाल विद्यालय से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुमित पाठक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मु० अ० सं० 201/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री दामोदर सिंह चौकी प्रभारी हदरुख, कॉन्स्टेबल शिवम, कांस्टेबल प्रदीप सिंह चौहान एवं कॉन्स्टेबल रंजीत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button