उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

किशोरियों एवं महिलाओं के अधिकारों को बताकर किया गया जागरूक

उरई/जालौनजिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद जालौन के उरई शहर में स्थित बाल भारती इंटर कॉलेज उरई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों जैसे दहेज उत्पीड़न कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न घरेलू हिंसा, बाल विवाह, अनैतिक व्यापार पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। किशोरियों एवं महिलाओं के साथ दहेज प्रथा अनैतिक व्यवहार दहेज प्रथा अधिनियम, घरेलू हिंसा महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम महिलाओं बालिकाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर.1090, 1098,181, 112 एवं महिला कल्याण विभाग में चल रही समस्त योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में जानकारी एवं गुड टच बैड टच’ के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी एवं इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नारायण हरि अवस्थी तथा प्रवक्ता शिवेंद्र सिंह चौहान, यतेन्द्र त्रिपाठी, शिवकांत शर्मा, वीरेन्द्र राठौर एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button