बाजारों और रिहायशी इलाकों को किया गया सेनेटाइज

कोंच। वीकेंड लॉकडाउन के तीसरे दिन सोमवार को भी पालिका द्वारा व्यापक पैमाने पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया जिसमें बाजारों, रिहायशी इलाकों के अलावा धार्मिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया गया।
लगातार अपना दायरा बढाते जा रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए पालिका प्रशासन ने सोमवार को भी सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। सर्राफा बाजार, रामगंज, केलरगंज, सागर तालाब, मारकंडेयश्वर तिराहा, मुख्य राजमार्ग जैसे तमाम इलाकों के अलावा रिहायशी बस्तियों में निकली पालिका की टीम ने रास्तों, दुकानों और बीच बीच पड़ने बाले धार्मिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया। पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन में शासन की साफ सफाई और सेनेटाइजेशन की गाइडलाइंस के अनुपालन में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मियों को सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया अनवरत जारी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसमें रास्तों, दुकानों और इमारतों को सेनेटाइज किया जाना है। गौरतलब है कि जिस तेजी से संक्रमण अपने पांव पसार रहा है और कोविड की स्थिति भयावह होती जा रही है, उसे देखते हुए कोविड से बचाव के सभी ऐहतियाती कदम प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं। आरआई सुनील यादव की देखरेख में यह अभियान रोज सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलाया जा रहा है।