उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जय मातेश्वरी समिति द्वारा कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन

उरई। समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले डॉ. आर पी तिवारी व डॉ. कामना तिवारी को सम्मानित करते हुए आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं। यह बात जय मातेश्वरी समिति द्वारा स्व. राजेंद्र सिंह जादौन एड. की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह में समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कही।
उन्होंने कहा कि आर पी तिवारी ने असहाय व गरीबों को अपने इलाज के लिए लाचार नहीं होने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यज्ञदत्त त्रिपाठी व मुख्य अतिथि कामरेड कैलाश पाठक ने कहा कि जय मातेश्वरी समिति निरंतर ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि सुरेश निरंजन भैया जी शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायन मिश्रा, रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा जय मातेश्वरी समिति कामरेड स्व. राजेंद्र सिंह की स्मृति में यह आयोजन कर रही है। यह एक अच्छी प्रथा है। समिति के संरक्षक डा रविशंकर अग्रवाल, बब्बुल महाराज, अशोक गुप्ता महाबली ने कहा कि कामरेड राजेंद्र सिंह जादौन एड. एक जुझारू समाजसेवी थे। समाज के लिए उन्होंने कई लडाई लड़ी। चेयरमैन अनिल बहुगुणा समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, अवनींद्र सिंह जादौन समेत सभी अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन किया तथा स्व. फोकस जी एवं समिति के संस्थापक स्व. शिवराम दीक्षित तथा स्व. राजेंद्र सिंह जादौन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदीप दीक्षित के सुपुत्र इंजी. आकाश दीक्षित पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रुचि वाजपेयी के द्वारा की गई वाणी वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। प्रतापगढ़ से आई कवियत्री मीरा तिवारी, संजीव कुलश्रेष्ठ पुखरायां, झांसी से आए गीतकार के के यादव, चरखारी से आए हास्य कवि प्रदीप दौहोलिया, गीतकार अर्जुन सिंह चांद ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। इसके अलावा शफीकुर्रहमान कश्फी, असरार अहमद मुकरी, डा. माया सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, सिद्धार्थ त्रिपाठी, कुलदीप चतुर्वेदी, रामा देवी आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन हरनाम सिंह तथा वीरेंद्र तिवारी ने किया। अंत में समिति के कोषाध्यक्ष बाबूराम कौशिक एवं महामंत्री रघुराज सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विवेक यादव, आमीन खां, लालू शेख, दीपांशु समाधिया, जयप्रकाश जादौन, राजीव दीक्षित, शैलेंद्र व्यास, गनेश दीक्षित, गुलाब खां, विनय पाठक एवं देवेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। समिति ने सर्वसम्मति से डा. महेश द्विवेदी सर को संरक्षक बनाने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button