बड़ी खबरराष्ट्रीय

रूड़की में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रूड़कीअखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर शनिवार को रुड़की नगर निगम सभागार पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि कोरोनाकाल में सफाई कर्मचारियों ने जिस तरह से दिन-रात एक कर फ्रंट लाइन वर्कर में कार्य किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसे क्षेत्रों को सेनेटाइज किया। उनके यह प्रयास कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी सफल साबित हुए। नगर निगम के सभा कक्ष में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें सबसे पहले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर को संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को निरस्तारित करने का आश्वासन दिया। साथ अस्थाई सफाई कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश स्वीकृत नहीं होने पर भी कड़ा विरोध जताया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा। उनके मानदेय में वृद्धि कराई जाएगी। शाखा अध्यक्ष सनाती बिरला ने कहा कि पाडली और रामपुर क्षेत्र में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को बिना कारण नौकरी से निकाल दिया गया। उनको वापस लेने के लिए कई बार आश्वासन दिया गया। लेकिन अभी तक उनकी दुबारा नियुक्ति नहीं की गई। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों की विभन्नि समस्याओं को पर चर्चा हुई। उनके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किये जाने की बात कही गई। इस मौके पर विनोद लहरा, सुरेश कुमार, आत्माराम मैनवाल, नवीन, जदगीश प्रसाद वाल्मीकि, घनश्याम बिरला, आकाश बिरला, विनय गहलौत, अनिल कन्नौजिया, धनप्रकाश, अमरीश कुमार, संजीव वाल्मीकि, वासु एवं रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button