उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था एवं परशुराम सेना प्रकोष्ठ की बैठक का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था एवं परशुराम सेना प्रकोष्ठ के द्वारा शीतला माता मंदिर प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया गया। वही पर आए हुए प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी का परशुराम सेना प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वहीं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि परशुराम सेना प्रकोष्ठ के द्वारा प्रबुद्ध समाज को संगठित रहने तथा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की सरकार से मांग करने पर भी विचार विमर्श किया गया। तथा उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालय बनबाने व जीर्णोद्धार के लिए सरकार से मांग रखी जाएगी। और संस्कृत विद्यालयों को बढ़ावा देने के लिए संगठन मजबूती से काम करेगा। क्योंकि हमारे देश की संस्कृति व देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी एकदम से समाप्त हो रही है। क्योंकि आज कल लोग अंग्रेजी भाषा का अधिक प्रयोग करने लगे हैं। और अपने देश की संस्कृति व देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी को एकदम से भूल गए हैं। उन्होंने वहीं पर लव जिहाद के कानून को सही बताते हुए कहा कि सरकार ने लव जिहाद का कानून बनाकर अच्छा काम किया है तथा उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है। इसके बाद उन्होंने जिले के संगठन पदाधिकारियों से कहा कि आप लोग गरीब कन्याओं की शादी भी संगठन के माध्यम से करवाएं तथा गरीब लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम करे। तथा संगठन को मजबूती देने व बढ़ाने को ले कर भी विचार-विमर्श भी किया गया। इस दौरान ओम नारायण त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अरुण द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष, नारायण दीक्षित, अतुल्य दीक्षित, अनिकेत उपाध्याय, ब्रजेश बादल, अमितेंद्र झाँसी महाराज, आशीष कौशिक, ब्रह्मानंद मिश्रा, सौरभ स्वामी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button