उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। उन्होंने भी इस तिरंगा यात्रा में नगर में पैदल भृमण कर भारत माता के जयकारे लगाये। आजादी के 75 वी वर्षगाँठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर में विशाल तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। जिसमें राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने भी आकार इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने भी अपने साथियो के साथ भारत माता के जयकारे लगाये। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भगवती मिश्रा, जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा, डॉ बृजेंद्र दुबे, डॉ रंजना दुबे, सतीश सेगर, मंडल अध्यक्ष तिगुनायक औरेखी आदि लोग मौजूद रहे।