उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा निकली बाइक रैली, बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

कोंच (पीडी रिछारिया)। मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा नीत सरकार के पूरे हुए नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों की जानकारी आम जनता को देने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई।

बाइक रैली का शुभारंभ नहर निरीक्षण भवन से किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ओम बिहारी भार्गव, जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी नीरज दुवे, भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू आदि ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उक्त बाइक यात्रा कोंच कस्बे से शुरू होकर प्रत्येक मंडल में जाएगी।

रैली में शामिल कार्यकर्ता 21 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, सह संयोजक केटी प्रताप सिंह तोमर, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, अनिल पटेल, गौरव तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सौरभ पुरवार, विकास दुवे, अजय कुशवाहा, अमन पटेल, शिवम राजावत, दीप निरंजन, सागर निरंजन, विकास पटेल, हनी अग्रवाल, अभिनव सिंह गहलोत बीरू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button