जन अधिकार पार्टी जिला जालौन की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

उरई/जालौन। सोमवार 9 मई को जन अधिकार पार्टी जिला जालौन की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें जिला प्रभारी बालक राम दोहरे फौजी एवं महिला जिला मोर्चा अध्यक्ष मीना कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष लाल सिंह सहाव बनाए गए।
उरई स्थित पूर्व मंडल प्रभारी सुंदर सिंह कुशवाहा के आवास पर पूर्व जेडीसी बैंक अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा के मुख्य अतिथि एवं महाराज सिंह कुशवाहा एड. विशिष्ठ अतिथि में जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी एवम जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा के संचालन में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने जिला कमेटी में जिला प्रभारी बालक राम दोहरे फौजी, जिला सलाहकार अनुरोध सिंह लौना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सरवन सिंह पूर्व प्रधान काशीखेड़ा, संतोष कुशवाहा पिए निरंजनपुर, कृष्ण पाल सिंह खितौली, जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा, जिला सचिव फिरोज मंसूरी चुरखी, अरविंद कुशवाहा डकोर, संजीव कुशवाहा गड़ेरन, राजकुमार कुशवाहा गोहन, अजय परौसा, संगठन मंत्री मंगल सिंह दोन, मंगल सिंह कुशवाहा पिए निरंजन पुर, अशरफ अली मंसूरी सरावन, कोषाध्यक्ष लालू कुशवाहा ताहरपुर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा भेड़ सहित कल्लू कुशवाहा, रामप्रसाद निषाद, हाजी शरीफ खान, जनक सिंह, राम आसरे कुशवाहा, सुरेंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह श्याम बाबू, गया प्रसाद प्रजापति, सुनील कुशवाहा खैरवार बनाए गए। बैठक में प्रमुख रूप से बृजमोहन कुशवाहा एड., सुंदर सिंह कुशवाहा, मु.अकील कुठौंद, पृथ्वीराज कुशवाहा, शत्रुघ्न कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, मेहताब सिंह पाल, हमीर सिंह पिरौना, गणेश दत्त कुशवाहा, हमीर सिंह कुशवाहा बरहा आदि उपस्थित रहे।