उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

सपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए शिक्षक नेता अशोक राठौर ने शुरू किया क्षेत्रीय भ्रमण

उरई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं शिक्षक नेता अशोक राठौर ने अपने समर्थकों के साथ माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
जनसंपर्क अभियान के तहत सपा शिक्षक नेता अशोक राठौर ने अपनी टीम के साथ नदीगांव ब्लाक के सेक्टर बंगरा, रेढ़र, नावली कुसमरा मानपुरा आदि जगहों पर सम्पर्क कर समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को गति देने के लिए भ्रमण जारी रखा। सम्पर्क के दौरान सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रबंधक इंटर कॉलेज कुसमरा, वीरेंद्र सिंह पाल सेक्टर अध्यक्ष रेंढ़र, अशोक गुर्जर सेक्टर अध्यक्ष नावली, दीनदयाल राठौर, जगमोहन सिंह चौहान सहित अन्य लोग टीम में शामिल रहे।
इस दौरान सपा के वरिष्ठ शिक्षक नेता अशोक राठौर का कहना है कि जनता को धोखे में और झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता के सामने उजागर करने के लिए टीम के साथ माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर काम किया जा रहा है इसके साथ ही सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनकल्याण नीतियों को बताये जाने का काम किया जा रहा है जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार प्रदेश में काबिज हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button