उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिहरदोई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

हरदोई (रितेश मिश्रा) किसानों के आँसू पोछने के बजाए मोदी सरकार उनपर आंसू गैस के गोले दाग रही है। देश के अन्नदाताओं की आवाज दबाने के लिए उनके साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों। भाजपा सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों पर दमनकारी कार्यवाही की निंदा करते हुए यह मांग की गई है किसान अध्यादेश वापस लिया जाए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी का प्रावधान किया जाए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। उनके आंसू पोंछने के बजाए उनपर आँसू गैस के गोले छोड़े जा रहे।किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है। और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे गए आए किसानों की खेती भी पूंजीपतियों को दी जा रही है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि आज किसान ने मुट्ठी क्या तानी, सरकार के पेट में दर्द हो गया। किसानों को रोकने के लिए आसूं गैस के गोले, वॉटर कैनन, पत्थर के बोल्डर, बड़े – बड़े गड्ढे खोदने जैसे जतन हुए। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि किसान धरती चीरकर अन्न उगा सकता है तो किसी सरकार के दंभ को रौंद भी सकता है। सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, साधू सिंह, अनुपम दीक्षित, नेतम भारतीय, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, दीपेंद्र सिंह, जिला सचिव- मंजू मित्रा, अजीत सिंह चंदेल, अरविंद शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष राम सिंह, रविन्द्र मिश्रा, शहनवाज अली, अनिल वर्मा, सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष महताब अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, श्याम बाबू कुशवाहा, सुमित यादव,अमर पाल सिंह, फरीद अहमद, सुफियान, मुबीन अहमद, गुलजार अहमद, मान सिंह आदि साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button