उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीतिलखनऊ

प्रदेश मुख्यालय पर मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

लखनऊ (न्यूज़ एजेंसी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 137 वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी का झंडा फहराया। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी साथ ही वहां उपस्थित कांग्रेसजनों को पार्टी की विचारधारा के साथ देश के संविधान के प्रति आदर व श्रद्धा का भाव रखने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी देने वाले महान नेताओं की सोच है। कांग्रेस की विचारधारा ने विविधता से भरे राज्यों के समूह में देश प्रेम की भावना पैदा कर देश को आजाद कराया। यह विचारधारा देश की अनेकों जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र को एकजुट करती है। यह विचारधारा सभी के दिलों में देशप्रेम की भावना जगाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज लखनऊ की सड़कों पर एक नयी क्रान्ति दिखायी दी। यह क्रान्ति कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर हजारों लड़कियां ”लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के नारे के साथ शमिल हुई जो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में नयी इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। 700 किसानों की शहादत के बाद सरकार ने काले कृषि कानूनों को वापस लिया। आवारा पशुओं की दहशत से किसान रात-रात भर खेतों की रखवाली करने को विवश हो रहा। भर्तियों का आलम यह है कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। साढ़े 21 लाख नौजवान जब टेट की परीक्षा देने जाता है तो वह बस व रेलवे स्टेशनों पर शरण लेता है। सुबह परीक्षा देने से पहले ही पर्चा आउट हो जाता है। नौजवान को सिर पीट कर घर वापस आना पड़ता है। दरोगा भर्ती, शिक्षक भर्ती, सिपाही भर्ती, लेखपाल भर्ती जैसी तमाम भर्तियों का पेपर आउट हो जाता है। आज प्रदेश का नौजवान नाउम्मीद और बेसहारा है। आज 75 हजार छोटी-बड़ी कम्पनियां केवल नोएडा व गाजियाबाद में ही बंद हो गयी। महंगाई का दंश पूरा देश झेल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता क्रान्ति वीर है। आपने अपने लहू से इस देश को सींचा है। हमारे पूर्वजों ने त्याग, समर्पण व बलिदान देकर इस देश का इतिहास लिखा है। हमें बदलना है उत्तर प्रदेश में तासीर और तस्वीर। प्रियंका गांधी आज सड़कों पर संघर्ष कर रहीं हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रदेशहित के लिए लाठी खा रहा है और जेल जा रहा है। हमें अभिमान है कि आज कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन की बयार चल रही है। यह उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाली है। मैं आप सबको आमंत्रित करता हूं कि आइये इस परिवर्तन में हम लोग अपना सर्वोच्च न्योछावर कर 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। और देश में एक नयी विकास की गाथा प्रियंका गांधी के नेतृत्व लिखने का कार्य करें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक व तौकीर आलम, सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, मुकेश सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा, अमरनाथ अग्रवाल, आस्था तिवारी, बब्लू पाण्डेय, सचिन रावत, ओमकारनाथ सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सुभाष मिश्र, ब्रिजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार तिवारी, सोनू पंडित, सोमेश सिंह चौहान सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button