उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहरदोई

सांसद, विधायक के नेतृत्व में स्नातक मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

कछौना (पी.डी. गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कस्बे के जनता इण्टर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को स्नातक मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने पुरजोर तरीके से विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के पक्ष में मतदान कर एक और विधायक सदन में पहुंचाने की स्नातक मतदाताओं से अपील की। प्रत्याशी शिक्षित व सरल व्यक्तित्व का है।
सांसद अशोक रावत ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा पार्टी का इस चुनाव पर विशेष ध्यान देने का कारण युवा शक्ति को अपने साथ जोड़ने का मुख्य उद्देश्य हैं। युवा शक्ति जिधर बढ़ती है, उस तरफ राष्ट्र को एक नई दिशा मिलती है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा 7 जिलों के चुनाव में प्रत्याशी हमारी विधानसभा बालामऊ का निवासी है। प्रत्याशी से हम सभी का परिवारिक रिश्ता है, इसलिए हम सभी कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी अमूल्य सहयोग कर प्रत्याशी को विजई बनाएं।
प्रदेश के मंत्री व जिले के प्रभारी शंकरलाल लोधी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा पार्टी ने निश्चय किया है कि भविष्य में हम सभी चुनाव लड़ेंगे और कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जायेगा, भाजपा ने तीन मुख्य मुद्दे हम लोगों से वादा किए थे, भव्य राम मंदिर का निर्माण व सिविल कोर्ट व धारा 370 को हटाकर अपने तीनों वादे पूरे किए हैं। हमारा संविधान मूल अधिकार व मताधिकार की ताकत देता है। जिससे हम राष्ट्र को मजबूत करते हैं। जिला उपाध्यक्ष युवा संयोजक कर्मवीर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा प्रत्याशी विकास खण्ड कछौना का निवासी हैं, इसलिए कछौना के लोगों की ज्यादा जिम्मेदारी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदाताओं से बेहतर परिचय बढ़ाना है, कछौना में लगभग 3600 मतदाता हैं। मतदाता सूची में गलत तरीके से 700 मतदाताओं के डबल नाम है, जो एक बड़ी त्रुटि है। मतदाता साथियों को मतदान की सही विधि के बारे में बताया, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबू राम कनौजिया ने अपने छात्र इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को भारी मतों से उच्च सदन में पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० सुशील कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने समस्त लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, जिला मंत्री अजय शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल, रामखेलावन चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा (गोल्डी), सभासद धर्मेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह (कुक्कू), मेराज मंसूरी, विनीत लाला, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, विजय सिंह, सौरभ शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज शुक्ला, शिव नारायण सिंह, सलिल दीक्षित, सौरभ शुक्ला, मदन राठौर, ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह (गुड्डू), ग्राम प्रधान साहब लाल, ग्राम प्रधान कौशल दीक्षित, ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम, अशरफी लाल, नीरज शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार वर्मा सहित दूरदराज के मतदाता व पदाधिकारी व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button