उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने किया भोजन वितरण

उरई/जालौन। शुक्रवार 4 जून 2021 को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया द्वारा मेडिकल कॉलेज उरई में व जिला महिला अस्पताल में भोजन वितरित किया गया। आने जाने वाले तीमारदारों के लिए लंच पैकेट वितरित किये गए।
राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे ने कहा कि उनका हमेशा ही प्रयास रहता है कि वे लोगों की मदद कर पाएं। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह परोपकार की भावना रखते हुए जीवन जिये औऱ लोगों को भी जागरूक करे। उनके साथ उनकी टीम में वैभव दुबे ,चंचल मिश्रा, जया श्रीवास्तव, डॉ0 प्रार्थना, डॉ0 सुमिति, सुधीर प्रकाश, डॉ0 वर्षा, रत्नेश, आरिफ, धीरेंद्र कुमार, हरिशंकर साहू, शाश्वत चंसौलिया आदि उपस्थित रहे एवं वितरण में सहयोग किया।