उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

मतदाता बढ़ाओ, झण्डा लगाओ अभियान के तहत जनसंदेश यात्रा पहुंची बावली

उरई/जालौन। समाजवादी जनसंदेश यात्रा के छठवें दिन यात्रा ईंटों, पिचौरा, अजीतापुर, शेखपुर अहीर, कुरौली होते हुए वावली पहुंची जहाँ पर समाजवादी नेता अशोक राठौर ने सभी से वोट वनवाकर 2022 में समाजवादी पार्टी की साइकिल को वोट देकर बूथ जिताने की अपील की साथ ही समाजवादी पार्टी में आस्था रखने वाले लोग अपने आवासों पर समाजवादी झण्डा अवश्य लगवाने की अपील की। बूथ की वोटर लिस्ट देखते हुए नवयुवक एवं नव युवतियां एवं अन्य छूटे हुए लोग अपना वोट बनवाने हेतु आधार कार्ड एवं फोटो लगाते हुए फार्म संख्या 6 भरकर वोट बनवाएं जिससे कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके तथा गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार, शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार का सफाया हो सके। आज संपर्क के दौरान कमलेश राठौर, ठाकुरदास राठौर पत्रकार सरावन, गोविन्दी राठौर महापौली, कमलेश राठौर ईंटों, मजबूत सिंह यादव शेखपुर अहीर, शिव प्रसाद राठौर पिचौरा, नरेन्द्र राठौर सिहारी, रुद्र पाल सिंह यादव आलमपुर अहीर, सुरेन्द्र सिंह सेंगर हदरुख, राधेश्याम राठौर मकटौरा, अशर्फी लाल राठौर कुरौली, अशोक गुप्ता कुरौली, सोनू न्यामतपुर, हबीब खां खरूसा, जगदीश पाल, अर्जुन राठौर छौना, आकाश पाल, हिम्मत सिंह कुशवाहा, रवि बाल्मीकि, राम खिलावन सिंह परिहार, अरुण याज्ञिक, लक्ष्मी सिंह बुन्देला, दुर्गेश चौधरी, दिनेश चौधरी, राम सिंह कठेरिया, विकास यादव, अमृत सिंह यादव, जसवन्त यादव, राम लखन गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग जन चौपालों में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button