उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरहरदोई

कार्यकर्ता अपने को प्रत्याशी मानकर लड़े चुनाव – स्वतंत्र देव सिंह

हरदोई। पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे इसके अलावा प्रकाश पाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हरदोई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भी मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने को स्वयं प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़े। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने का मंत्र दिया। चुनाव को लेकर सभी वार्डो में प्रतिदिन कम से कम 8/10 बूथों की बैठक कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करे। वार्ड प्रभारी सभी वर्गों के स समूह के साथ अलग से बैठक करें। घर- घर सम्पर्क में पूर्व से नियुक्त ग्राम संयोजकों की टोली को सक्रिय करें। प्रतिदिन वार्ड वार समीक्षा बैठक अवश्य करें। जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी एवं जिले के बड़े नेताओं का वार्ड के गांव में चौपाल कार्यक्रम होंगे। संगठन स्तर पर प्रतिदिन की बैठक में सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर संयोजक अवश्य सहभाग करें। बस्ते का प्रबंधन अभी से प्रारंभ किया जाये। चुनाव चिन्ह के पंपलेट के साथ 10/ 11/ 12 अप्रैल में जनसंपर्क अभियान चलेगा। सभी मोर्चे प्रत्येक गांव से 5- 5 कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं सभी मोर्चों के सम्मेलन क्षेत्र के बड़े गांव में आयोजित होंगे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुख की रचना की विस्तृत चर्चा की एवं चुनाव पन्ना प्रमुख की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी की सफलता का प्रमुख कारण पार्टी की बूथ समितियां एवं पन्ना प्रमुख की व्यवस्था है। जिला प्रभारी प्रतिदिन वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष जिला कार्यालय पर प्रतिदिन 9 बजे सभी वार्डो की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी करेंगे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने किया। जन प्रतिनिधियों एवं संचालन समिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व्रजबहादुर एवं जिला प्रभारी प्रकाश पाल जी एवं पंचायत चुनाव प्रभारी रामबहादुर सिंह राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा, राजकुमार अग्रवाल राजिया मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button