उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जनता को परेशान करने से बाज समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : सीओ

अवैध कब्जों को हटाने में राजस्व और पुलिस विभाग समन्वय के साथ काम करें

कोंच/जालौन। जनता की समस्याओं खासतौर पर राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सर्किल के तीन थानों कोतवाली, कैलिया और नदीगांव में निपटे समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आईं जिसमें 3 का निस्तारण मौके पर किया गया।

कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 5 शिकायतें आईं जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ रामसिंह ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा बिल्कुल साफ है कि समस्याओं से जूझ रही जनता आशा और विश्वास के साथ इन दिवसों में आती है ताकि उसे समस्याओं से निजात मिल सके। ऐसे में पुलिस और राजस्व विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उस व्यक्ति की समस्या का स्थाई हल करें। जमीनों और प्लॉटों पर अवैध कब्जों को लेकर सीओ ने अधीनस्थों को बड़े साफ निर्देश दिए कि जहां भी आवश्यकता हो राजस्व विभाग के साथ बेहतर समन्वय बना कर काम करें। इस दौरान एसएचओ नागेंद्र कुमार पाठक, इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर, नदीगांव थाने में नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने समस्याएं सुनी। इस दौरान आईं 4 में 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसएचओ नदीगांव उमाकांत ओझा मौजूद रहे। कैलिया में कुल दो शिकायतें आईं, एसएचओ कैलिया रामप्रकाश मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button