उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने एडीएम प्रमिल कुमार का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उरई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने अपर जिलाधिकारी श्री प्रमिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त मण्डल झाँसी बनाये जाने पर दी बधाई l

3 जून 2021 को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे के निर्देशन में पदाधिकारियों ने अपरजिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह के प्रमोशन पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया ने माल्यार्पण कर किया सम्मान। बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ0 विकास चतुर्वेदी, मण्डल सचिव डॉ0 रमणीक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष डॉ0 रचना श्रीवास्तव, जिला संयोजक आलोक खरे ने बुके प्रदान कर बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने कहा कि अपरजिलाधिकारी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा उन्होंने हमेशा ही संगठन के कार्यों में सहयोग किया एवं आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना जिसके लिए जनपद उनका आभारी रहेगा। जनपद से जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नम आंखों से विदाई की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button