Uncategorized
आबकारी विभाग ने कबूतरा डेरा पर छापामार कर पंद्रह लीटर शराब सहित एक महिला को किया गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम आबकारी विभाग के इंसपेक्टर कोंच पीपी टंडन, आबकारी निरीक्षक सिटी मनोज कुमार की अगुवाई में विभागीय टीम ने कबूतरा डेरा पर छापा मारा जिसमें एक महिला को शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला के पास से पंद्रह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। डेरा पर गड्ढों में सड़ाया जा रहा लगभग पांच सौ किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब लहन नष्ट किया जा रहा था तभी लहन में एक सांप भी निकल आया जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पकड़ी गई महिला को मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों सेे कबूतरा डेरा में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री पूरी तरह से बंद थे और डेरे बाले यहां से पलायन भी कर गए थे लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद से ही डेरा एक बार फिर आबाद हो गया और बड़े पैमानेे पर कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री धड़ल्ले सेे चल निकली। ऐसा भी नहीं हैै कि इसकी जानकारी अधिकारियों को न हो लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनेे से उनके हौसले बुलंद होतेे गए। अब जब त्योहार का सीजन आया और अधिकारियों के ऊपर शासन का डंडा चला तो इस तरह की कार्रवाइयों का दौर चल निकला।