विधायक ने भाजपा के बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

कोंच। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ भाजपा की योगी सरकार के चार सालों को भाजपा उपलब्धियों भरा मान रही है और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे चार साल बेमिसाल संपर्क अभियान के क्रम में गुरुवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर के बूथ संख्या 468 सेक्टर गांधी नगर एवं बूथ संख्या 490 सेक्टर पटेल नगर में घर-घर जाकर तथा बाजार में दुकानदारों को सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं चार सालों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी एवं पत्रक वितरित किए।
अभियान को लेकर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार साल में आम जनता की बगैर किसी भेदभाव के ईमानदारी के साथ समर्पित भाव से सेवा की है उसका सुखद परिणाम है कि प्रदेश में चहुमुंखी विकास नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर रही है। संपर्क अभियान में पार्टी की जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री द्वय ओपी कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, आनंद सेठ, राजेश्वरी यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी, अनिल अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, साकेत सोनी, कमलेश चोपड़ा, दीपक मिश्रा, कल्लन राठौर, राकेश वर्मा, संजीव गर्ग, सभासद सुनील शर्मा, नरेश वर्मा आदि शामिल रहे।