उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जनपद में पहुंची टोक्यो ओलंपिक 2021 की जागरूकता रैली, होगा जोरदार स्वागत : दीपक पाण्डेय

उरई। टोक्यो ओलंपिक 2020-21 को प्रतिभाग कर रहे। भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश पैरा ओलंपिक संघ खेल विभाग उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश भारतीय खो-खो संघ लखनऊ पब्लिक स्कूल एसआर ग्रुप स्पोर्ट इंडिया नेटवर्क खेल जगत समाचार इत्यादि के समर्थन सहयोग एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जनपदों से होते हुए 3625 किलोमीटर की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते हैं उक्त रैली आज जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। जिसकी पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी दीपक पाण्डेय सहित ममता स्वर्णकार, प्रांतीय रक्षादल युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र आदि की रहेगी। उक्त संबंध की जानकारी दीपक पाण्डेय द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि दिन मंगलवार को सुबह नगर के भ्रमण में बच्चे ओलम्पिक मशाला को लेकर चिन्हित किये गए स्थानों से होते हुए सबसे आखिरी पड़ाव इलाहाबाद बैंक चौराहे समाप्त होगी और यही पर सभी खिलाड़ियों का फूल माला द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। यह रैली को चिन्हित किये गए स्थानों में से सबसे पहले इंदिरा स्टेडियम होते हुए जायसवाल होटल, पटेल नगर चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पुरुष जिला अस्पताल गेट, भगत सिंह चौराहा, यादव गारमेंट, माहिल तालाब होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पर समाप्त होगी जिसके बाद यह रैली जनपद जालौन से झांसी के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान उक्त रैली के स्वागत एवं प्रोत्साहन के लिए आम जन को उपस्थित रहने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button