आपदा की घड़ी में प्रशासन का संबल: 15 परिवारों को 4.92 लाख की राहत
उरई तहसील में विधायक, डीएम व एसपी ने प्रभावित परिवारों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक

उरई। आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। तहसील सभागार उरई में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति से प्रभावित 15 लाभार्थियों को कुल 4.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
जनहानि के मामले में 4 लाख की सहायता –
ग्राम कोटरा निवासी अनीता पत्नी पातीराम को जनहानि के मामले में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं ग्राम गढ़र निवासी सुनील कुमार पुत्र दीनदयाल को पशुहानि के लिए 37,500 रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया।
13 परिवारों को मकान क्षति की सहायता –
मकान क्षति से प्रभावित 13 लाभार्थियों को कुल 54,500 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इनमें ग्राम भुआ के वीरसिंह पुत्र शिवप्रसाद, ऐर के संतोष पुत्र मूलचन्द्र, सोमई के कल्लू पुत्र बलई, मिनौरा कालपी के कृष्णगोपाल पुत्र मनीराम, गढ़र की रेखा रामसिखलौने पत्नी, टिकरिया के रामचरन पुत्र भगवानदीन, एगौली के राजकुमार पुत्र पुष्प सिंह, ऐट के राजकुमार पुत्र हरीराम, कन्हैयालाल पुत्र लल्लीरोम, रामबाबू पुत्र परसौले, अमीना पत्नी बक्शत अली, भुआ की पूनम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार तथा नरछा के गोपाल सिंह पुत्र जगनन्दन शामिल हैं। इनमें अधिकांश लाभार्थियों को 4,000 रुपये, जबकि मिनौरा कालपी के लाभार्थी को 6,500 रुपये की सहायता दी गई।
आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है प्रशासन –
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को शासन की राहत व्यवस्था के तहत किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा क्षति का त्वरित सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों ने लाभार्थियों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है और पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।



