उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

“UPCOS से आउटसोर्स व्यवस्था होगी पारदर्शी” : मुख्यमंत्री

डिजिटल व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों का प्रबंधन होगा पारदर्शी : मुख्यमंत्री

उरई। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग के साथ निगम के लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। यहां बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजीव राज, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिनंदन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी राम आयोध्या प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही –
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ना सरकार की सराहनीय पहल है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत होगी।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार तकनीक का समावेश कर उन्हें सरल एवं प्रभावी बना रही है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।
माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के संचालन में आउटसोर्स कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना सरकार की दूरदर्शी पहल है।

आउटसोर्स कर्मियों को किया गया सम्मानित –
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्रम विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि की जानकारी भी दी गई।
कन्या विवाह सहायता योजना के तहत गायत्री देवी पत्नी दिनेश कुमार, लहरियापुरवा उरई, उदयपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ, राजेंद्र नगर उरई तथा गुड्डी पत्नी जाफर अली, करसान रोड नया पटेल नगर उरई को 65-65 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत पूजा पत्नी रोहित कुमार, कांशीराम कॉलोनी उरई को 54,063 रुपये, नितिन गुप्ता पुत्र रामरूप गुप्ता, जोशियाना जालौन को 31 हजार रुपये तथा दिनेश कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद, इंद्रा नगर उरई को 31 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button